नई दिल्ली: देश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में शामिल विद्यामंदिर क्लासेज (VMC) ने अपने प्रतिष्ठित नेशनल लेवल एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट (VIQ) का एनहांस्ड एडिशन VIQ Plus लॉन्च किया है। कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया यह टेस्ट छात्रों को अपनी अकादमिक पोटेंशियल का आकलन करने, सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करने और स्कॉलरशिप व विशेष शैक्षणिक सुविधाओं के माध्यम से कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम्स की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करेगा। VMC देशभर में IIT-JEE (Main एवं Advanced), NEET, फाउंडेशन और ओलंपियाड की तैयारी के लिए जाना जाता है।
VIQ Plus परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा दे सकें। ऑफलाइन परीक्षा 15 और 22 नवंबर, 2026 को VMC के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 14, 21 और 22 नवंबर, 2026 को होगी। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस पहल के बारे में बात करते हुए विद्यामंदिर क्लासेज के को फाउंडर एवं IIT दिल्ली के पूर्व छात्र श्री संदीप मेहता ने कहा, "विद्यामंदिर क्लासेज में हमारा मानना है कि किसी विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उसे सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाना। VIQ Plus के माध्यम से हम इस पहल को एक नया आयाम दे रहे हैं। इसमें स्कॉलरशिप के अवसरों के साथ विद्यार्थियों की अकादमिक पोटेंशियल और सुधार की संभावनाओं का व्यापक आकलन भी किया जाएगा। हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें अपनी तैयारी का सही आकलन करने में मदद करना है, ताकि वे अपने भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ तय कर सकें।"
VIQ Plus के तहत ऑफलाइन प्रोग्राम में सभी शुल्क घटकों पर 100% तक और ऑनलाइन प्रोग्राम में ट्यूशन फीस पर 90% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा, विद्यार्थियों को मुफ्त ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं, वर्तमान कक्षा के लिए फ्री मॉक टेस्ट, बोर्ड परीक्षाओं के अभ्यास प्रश्नपत्र और उनके मौजूदा पाठ्यक्रम के अनुरूप ई-स्टडी मटेरियल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को VMC के प्रतिष्ठित टॉप बैच 'इल्यूमिनाटी' में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए ऑफलाइन माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पात्र विद्यार्थियों को AI Empowerment का निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
चार दशकों की गौरवशाली विरासत के साथ विद्यामंदिर क्लासेज लगातार इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। VIQ Plus इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक मूल्यांकन, स्कॉलरशिप, प्रदर्शन संबंधी जानकारी और सीखने के विशेष अवसरों को एक मंच पर लेकर आया है। यह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में सोच-समझकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।


Social Plugin