मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, ने पानीपत में न्यूरोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, ने पानीपत में न्यूरोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं

पानीपत, सितंबर 25, 2026: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने आज मैक्स मेडसेंटर, पानीपत में अपनी समर्पित न्यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के न्यूरोलॉजी विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड - डॉ. गरिमा गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

 

डॉ. गरिमा गुप्ता हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक मैक्स मेडसेंटर, पानीपत में उपलब्ध रहेंगी, जहां मरीज प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

 

ओपीडी सेवा के शुभारंभ के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के न्यूरोलॉजी विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड - डॉ. गरिमा गुप्ता, ने कहा, “एक्यूट स्ट्रोक, मिर्गी, पार्किंसन रोग के लिए डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) जैसी फंक्शनल न्यूरोसर्जरी, न्यूरोनैविगेशन, न्यूरोफिजियोलॉजिकल मॉनिटरिंग और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों के प्रबंधन में हमारी विशेषज्ञता का उद्देश्य मरीजों को सटीक, सुरक्षित और पेशेंट सेंट्रिक उपचार प्रदान करना है। हमारा प्रयास मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिजन-गाइडेड उपचार विकल्प उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों की सुरक्षा बेहतर हो और रिकवरी का समय कम किया जा सके।

 

डॉ. गुप्ता ने आगे कहा, “कई न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का समय पर सही निदान और अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा उपचार शुरू होने पर प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सकता है। पानीपत में ओपीडी सेवाओं का विस्तार करने का हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी सेवाओं को मरीजों के घर के करीब उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सकीय परामर्श, सटीक निदान और उनकी जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना मिल सके।

Close Menu

💡 Enjoying the content?

For getting latest content, Please Follow us.

Follow Us