मुंबई फुट एंड एंकल कॉन्फ्रेंस 2026 का सफल समापन, ड्यूल कॉन्फ्रेंस और ग्लोबल फैकल्टी रही मुख्य आकर्षण

मुंबई फुट एंड एंकल कॉन्फ्रेंस 2026 का सफल समापन, ड्यूल कॉन्फ्रेंस और ग्लोबल फैकल्टी रही मुख्य आकर्षण

मुंबई : मूनोट हेल्थकेयर फाउंडेशन ने आज दो समानांतर अकादमिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन किया। यह कॉन्फ्रेंस फुट एंड एंकल केयर में नॉलेज और स्किल्स को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म के रूप में उभरी, जिसमें देश-विदेश के अग्रणी ऑर्थोपेडिक सर्जन, फिजियोथेरेपिस्ट और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।


इस वर्ष का आयोजन विशेष रहा क्योंकि इसमें दो समानांतर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं—ऑर्थोपेडिक सर्जनों के लिए मुंबई फुट एंड एंकल कॉन्फ्रेंस 2026 का दूसरा संस्करण और फिजियोथेरेपिस्ट्स के लिए पहली बार आयोजित मुंबई फुट एंड एंकल रिहैबिलिटेशन कॉन्फ्रेंस 2026। इस रिहैबिलिटेशन कॉन्फ्रेंस ने इतिहास रचते हुए अपने तरह की पहली कैडेवरिक फुट एंड एंकल वर्कशॉप आयोजित की, जो फिजियोथेरेपी एजुकेशन और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।


कॉन्फ्रेंस की अकादमिक महत्ता को और बढ़ाते हुए आयोजन के प्रेसिडेंट डॉ. प्रदीप मूनोट ने ‘द आर्च’ नामक कॉफी टेबल बुक तैयार की, जिसमें प्रतिष्ठित सर्जनों के रिसर्च पेपर्स का संकलन शामिल है। इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन एचडीएफसी एएमसी के एमडी और सीईओ श्री नवनीत मूनोट ने किया, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।


इस आयोजन में 250 से अधिक डेलीगेट्स और 50 प्रतिष्ठित स्पीकर्स ने भाग लिया, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ, ओपिनियन लीडर्स और भारतीय क्रिकेट टीम सहित अन्य प्रमुख खेल संस्थानों से जुड़े फिजियोथेरेपिस्ट्स शामिल रहे। 


यह अत्याधुनिक वर्कशॉप मिनिमली इनवेसिव सर्जरी और एडवांस्ड ट्रॉमा मैनेजमेंट की बेसिक और एडवांस तकनीकों पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए आयोजित की गई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंडियन फुट एंड एंकल सोसाइटी और बॉम्बे ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस वर्कशॉप ने सर्जिकल इंटरवेंशन और रिहैबिलिटेशन प्रैक्टिस के बीच की दूरी को प्रभावी रूप से कम करते हुए एक अनूठा लर्निंग एक्सपीरियंस प्रदान किया।


कॉन्फ्रेंस के आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मूनोट ने कहा, “ड्यूल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का उद्देश्य सर्जनों और फिजियोथेरेपिस्ट्स दोनों के लिए एक इंटीग्रेटेड लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार करना था, जिससे फुट एंड एंकल केयर में मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच को बढ़ावा मिले। डेलीगेट्स की जबरदस्त भागीदारी और ग्लोबल फैकल्टी की उपस्थिति इस क्षेत्र में सब-स्पेशलाइजेशन के बढ़ते महत्व को दर्शाती है। विशेष रूप से कैडेवरिक वर्कशॉप एक ऐतिहासिक पहल रही, जिसने फिजियोथेरेपिस्ट्स को सर्जिकल एनाटॉमी और तकनीकों को करीब से समझने का दुर्लभ अवसर दिया। साथ ही, कॉफी टेबल बुक का विमोचन मेडिकल कम्युनिटी में अकादमिक एक्सीलेंस और नॉलेज शेयरिंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”


कॉन्फ्रेंस के अन्य प्रमुख आकर्षणों में विस्तृत साइंटिफिक प्रोग्राम शामिल रहा, जिसमें एक्सपर्ट-लेड लेक्चर्स, पैनल डिस्कशंस और केस-बेस्ड डिलिबरेशन आयोजित किए गए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी ने फुट एंड एंकल सर्जरी में नवीनतम प्रगति, इनोवेटिव ट्रीटमेंट मॉडेलिटी, स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट, डिफॉर्मिटी करेक्शन और रिहैबिलिटेशन प्रोटोकॉल्स पर अपने अनुभव साझा किए। ग्लोबल एक्सपर्ट्स की उपस्थिति ने प्रतिभागियों को अत्याधुनिक डेवलपमेंट्स और बेस्ट प्रैक्टिसेस से अपडेट रहने का अवसर प्रदान किया।


कॉन्फ्रेंस की आयोजन सचिव डॉ. शिल्पा मूनोट ने कहा, “इस कॉन्फ्रेंस ने लर्निंग, कोलैबोरेशन और इनोवेशन के लिए एक डायनामिक प्लेटफॉर्म तैयार किया है। सर्जिकल कॉन्फ्रेंस के साथ रिहैबिलिटेशन कॉन्फ्रेंस को शामिल करना इस बात को दर्शाता है कि बेहतर पेशेंट आउटकम्स सुनिश्चित करने में फिजियोथेरेपिस्ट्स की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। इस दौरान हमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच इनसाइटफुल डिस्कशंस, एविडेंस-बेस्ड लर्निंग और सार्थक संवाद देखने को मिले। एलीट स्पोर्ट्स टीम्स से जुड़े फिजियोथेरेपिस्ट्स की भागीदारी ने सत्रों को वास्तविक अनुभवों से और समृद्ध बनाया। इस तरह की पहलें पेशेंट-सेंट्रिक केयर और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए बेहद जरूरी हैं।”


मजबूत अकादमिक कंटेंट, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ मुंबई फुट एंड एंकल कॉन्फ्रेंस 2026 ने इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। दोनों कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन आयोजक टीम, स्पॉन्सर्स और फैकल्टी की इनोवेशन, कोलैबोरेशन और पेशेंट केयर में एक्सीलेंस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसने भविष्य के आयोजनों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

Close Menu

💡 Enjoying the content?

For getting latest content, Please Follow us.

Follow Us